ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

UP Weather Alert: यूपी में फिर लौटी ठंड, पछुआ हवा से लुढ़का पारा, IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगा है। फिर से यूपी में ठंड का दौर शुरू हो गया है। पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में कमी आई है।

UP Weather Alert
यूपी में फिर लौटी ठंड
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। एक तरफ धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है। बीते दिनों प्रदेश में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। ऐसा लगा कि अब सर्दियों की विदाई का समय आ गया। लेकिन गुरुवार को पछुआ हवाओं से तापमान में कमी दर्ज की गई और धूप की गुनगुनाहट पर भी इसका असर देखने को मिला। 


बदलते मौसम में कभी ठंड तो कभी गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर असर हो रहा है। पछुआ हवा के कारण प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हुई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम का रुख तेजी से बदल गया है। यूपी के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी भी आई है।


बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। उसके पहले ही यूपी में फिर रात के समय गलन बढ़ गई है। इसके साथ ही कई शहरों में रात का तापमान भी गिरा है। उम्मीद है कि 8 फरवरी के बाद इसमें कुछ और बदलाव हो सकता है। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा भी दिखाई दे सकता है। वहीं, 8 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता