ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

दो दिन से लापता प्रेमी जोड़े की मिली डेड बॉडी, परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी मिसिंग होने की खबर

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। गन्ने के खेत से दोनों के शव बरामद किये गये हैं।

Saharanpur News
दो दिन से लापता प्रेमी जोड़े की मिली डेड बॉडी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के हुसैनपुर गांव में गन्ने के खेत में 26 वर्षीय विनय और 20 वर्षीय नीलम के शव मिले हैं। दोनों युवक-युवती पिछले दो दिन से लापता थे और जब खेत में पानी दिया जा रहा था, तब उनके शव पड़े हुए मिले। प्रेमी जोड़े के शवों को देख कर गांव में हड़कंप मच गया, और गांव वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।


पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटनास्थल से सल्फास के खाली पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिससे यह मामला आत्महत्या का लगता नजर आ रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच जारी है। खबरों के मुताबिक नीलम के परिजनों ने 2023 में विनय के खिलाफ बहला-फुसलाकर उसे ले जाने का मामला दर्ज कराया था, जिसके कारण विनय को जेल जाना पड़ा था। 


हाल ही में विनय जेल से बाहर आया था। नीलम के परिवारवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, और इसी कारण दोनों के रिश्ते में तनाव था। नीलम के परिवार वाले इस रिश्ते से नाखुश थे। दोनों के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी, जिससे इस घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता