ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

Mahakumbh 2025: महाकुंभ भगदड़ में जिसे समझा मृत..अपनी तेरहवीं पर वह पहुंचा घर

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में हुई भगदड़ में लापता हुए एक व्यक्ति को लोगों ने मृत मान लिया। लेकिन सबको चौंकाते हुए अपनी तेरहवीं के दिन वह लोगों के बीच पहुंच गया।

Mahakumbh Stampede
अपनी तेरहवीं पर पहुंचा घर!
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दिन भगदड़ मच गई थी। जिसके कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग लापता हो गये। भगदड़ में लापता हुए खूंटी गुरु को लोग मृत मान चुके थे। उनकी तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। लेकिन सभी को चौंकाते हुए, तेरहवीं के दिन ही वो अचानक लौट आए। जिससे सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद लापता हुए इलाहाबाद के जीरो रोड के खूंटी गुरु अचानक लौट आए। उनकी वापसी से मोहल्ले में आश्चर्य और खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि उन्हें मृत मानकर उनकी तेरहवीं की तैयारियां की जा रही थी। खबरों के मुताबिक, खूंटी गुरु का परिवार में कोई नहीं है। 28 जनवरी को वे संगम स्नान के लिए गए थे, लेकिन भगदड़ के बाद लापता हो गए। कई दिनों तक उनका कोई पता न चलने पर मोहल्ले वालों ने उन्हें मृत मान लिया और प्रतीकात्मक तेरहवीं की योजना बना ली।


तेरहवीं में 13 ब्राह्मणों को भोज कराने की तैयारी हो रही थी, तभी खूंटी गुरु अचानक ई-रिक्शा से उतरकर घर पहुंच गए। उन्हें देखकर सभी भौचक्के रह गए, और तेरहवीं का कार्यक्रम तुरंत रद्द कर दिया गया। कांग्रेस नेता अभय अवस्थी ने सोशल मीडिया पर इस घटना को साझा करते हुए बताया कि खूंटी गुरु अकेले रहते हैं और जीरो रोड बस अड्डे के सामने दोनों वक्त भोजन और नाश्ता करते हैं। परिवार में कोई और सदस्य न होने के कारण मोहल्ले के लोग ही उनकी मदद करते हैं। उनकी वापसी से लोगों में खुशी है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता