ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनेगी सनी लियोनी! एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म सोशल मीडिया पर वायरल

DESK: फेमस फिल्म एक्ट्रेस और पोर्न स्टार सनी लियोनी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनेगी? सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनेगी सनी लियोनी! एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म सोशल मीडिया पर वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: फेमस फिल्म एक्ट्रेस और पोर्न स्टार सनी लियोनी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनेगी? सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। एडमिट कार्ड के वायरल होने के बाद लोग इस तरह के सवाल कर रहे हैं। वही एक बार फिर से फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी चर्चा में आ गयी हैं। 


दरअसल सनी लियोनी के नाम से यूपी पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने इस एडमिट कार्ड को जारी किया है। एडमिट कार्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर-12258574, जन्मतिथि-12-06-2001, पिता का नाम-JORJGI, माता का नाम-DARMI, लिंग-MALE, राष्ट्रीयता-INDIAN, गृह जनपद-कन्नौज, श्रेणी-GENERAL, एड्रेस-कासगंज,मुंबई लिखा हुआ है। 


एडमिट कार्ड में पिन कोड 210423 और आधार नंबर 351334673887 लिखा हुआ है। सनी लियोनी के नाम से जारी एडमिट कार्ड को देखकर पुलिस विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गये। फर्स्ट बिहार इस वायरल एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म की पुष्टि नहीं करता। एडमिट कार्ड के वायरल होने के बाद कन्नौज के उप जिला अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि किसी ने प्रवेश पत्र में एडिटिंग की है जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 


टैग्स