ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

UP NEWS: ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, टूरिज्म डिपार्टमेंट को मिले ईमेल के बाद मचा हड़कंप

DESK: स्कूल, होटल, हॉस्पिटल, जेल, ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी कई बार पहले दी जा चुकी है लेकिन इस बार ऐतिहासिक धरोहर को उड़ाने की धमकी दी गयी है। दुनियां के सात अजूबों में से एक उ

UP NEWS: ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, टूरिज्म डिपार्टमेंट को मिले ईमेल के बाद मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: स्कूल, होटल, हॉस्पिटल, जेल, ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी कई बार पहले दी जा चुकी है लेकिन इस बार ऐतिहासिक धरोहर को उड़ाने की धमकी दी गयी है। दुनियां के सात अजूबों में से एक उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ऐतिहासिक ताजमहल की हम बात कर रहे हैं। टूरिज्म डिपार्टमेंट को ईमेल के जरीये ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। धमकीभरा ईमेल आने के बाद हड़कंप मच गया। 


मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग को सुबह 11:40 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इस घटना के बाद, ताजमहल की सुरक्षा तुरंत बढ़ा दी गई और परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि उन्हें मिले ईमेल में ताजमहल को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। उन्होंने तुरंत एएसआई, सीआईएसएफ, ताज पुलिस सुरक्षा और पुलिस को सूचित किया। 


सीआईएसएफ ने तत्काल एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया जिसमें बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और सभी पर्यटकों के बैगों की जांच शामिल थी। लगभग चार घंटे तक चले इस अभियान में ताजमहल के हर कोने की गहन जांच की गई। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।