ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

UP News: सड़क पर गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए मची लूट; VIDEO वायरल

UP News: तेज रफ्तार बाइक सवार की जेब से बीच सड़क पर गिरी नोटों की गड्डियों में हवा लगते ही 500-500 रुपए के नोट बिखर गये थे. जिनको पीछे आने वालों ने बटोर लिया.

UP News
UP News
© CCTV
User1
2 मिनट

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सड़क पर गिरे 500-500 रुपए के नोट को बटोरने के लिए लूट मची गई. मामला गुरुवार की दोपहर भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड अर्बन बैंक के पास का है. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक सवार की जेब से बीच सड़क पर गिरी नोटों की गड्डियों में हवा लगते ही 500-500 रुपए के नोट बिखर गये थे. जिनको पीछे आने वालों ने बटोर लिया। नोट बटोरते हुए लोग सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हुए हैं. पुलिस अब रुपए बटोरने वालों की तलाश जुट गई हैं. 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आजाद रोड पर एक युवक बाइक पर जा रहा था. तभी उसकी जैकेट की जेब से पांच सौ के नोट की गड्डी सड़क पर गिर गई. तेज रफ्तार बेखबर बाइक सवार युवक आगे चला गया. इस बीच गाड़ियां का आना जाना लगा रहा है. खुली गड्डी गिरने से हवा में उड़कर नोट चारों ओर बिखर गए. नोट देख लूट मच गई है. सड़क पर बिखरे नोट बाइक सवार के पीछे आने वालों ने बटोरना शुरू कर दिया। ये देखकर आसपास दुकानदारों ने भी नोट बटोरे। कुछ ही देर में लोग नोट बटोरकर निकल गए। लेकिन नोट बटोरते हुए लोग दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति की 500 रुपए के नोट की गड्डी सड़क पर गिर गयी थी. बाइक सवार को जानकारी नहीं पाई. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस अब बाइक सवार व नोट बटोरने वालों की तलाश में जुटी है.