ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

यूपी में तीसरे चरण के लिए आज शाम से थम जाएगा चुनावी शोर, 20 फरवरी को होगा मतदान

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान 20 फरवरी को होगा. तीसरे चरण के लिए आज शाम 5 बजे स

यूपी में तीसरे चरण के लिए आज शाम से थम जाएगा चुनावी शोर, 20 फरवरी को होगा मतदान
First Bihar
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान 20 फरवरी को होगा. तीसरे चरण के लिए आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा. 16 जिलों की 59 सीटों पर सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं व स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं कीं. उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान हो रहे हैं.  


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर महोबा जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा. आज शाम तीसरे चरण के लिए प्रचार थमने के साथ इन 16 जिलों से जुड़ी अन्य जिलों व राज्यों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी और सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी जाएगी. साथ ही, इन सभी 16 जिलों में शराब, बीयर व भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद करवा दी जाएंगी. यह दुकानें सोमवार 21 मार्च को मतदान सम्पन्न होने के बाद ही खुलेंगी.


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. फिलहाल मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.


बताते चलें कि तीसरे चरण का चुनाव भाजपा व सपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है. इस चरण में कई जिले ऐसे हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां जबरदस्त सेंधमारी की थी और 59 में से 49 सीटें जीतीं थीं. सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थी. सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकार्ड दोहराने की है.