ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में घर आ रहे सैकड़ों मजदूरों को सैनिटाइजर से नहलाया, मजदूरों के आंखों में हुआ जलन, चिल्लाने लगे बच्चे

DESK: कोरोना के डर से सैकड़ों मजदूरों को सैनिटाइजर से सड़क पर नहलाया गया है. इसको लेकर पहले सभी मजदूरों को सड़क पर बैठने को बोला गया. जिसके बाद मशीन से तेज सैनिटाइजर का छिड़का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना के डर से सैकड़ों मजदूरों को सैनिटाइजर से सड़क पर नहलाया गया है. इसको लेकर पहले सभी मजदूरों को सड़क पर बैठने को बोला गया. जिसके बाद मशीन से तेज सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है. इस दौरान पानी लोगों के मुंह और आंखों में भी चला गया है. जिससे आंखों में जलन होने लगा. इस दौरान कई बच्चे रोने लगे. यह मामला यूपी के बरेली का है.

दिल्ली से लौट रहे थे सभी मजदूर

घटना के बारे में बतायाजा रहा है कि सभी मजदूर दिल्ली से अपने परिवार के साथ आ रहे थे. इस दौरान ही उनको बरेली के सेटेलाइट अड्डे पर एक साथ बैठाया गया और सोडियम हाईपोक्लोराइड युक्त पानी से नहलाया गया है. जिसके बाद कई बच्चे रोने लगे. कई मजदूरों के आंख लाल हो गए. 

योगी पर भड़की प्रियंका गांधी

इसका वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका ने ट्वीट किया कि ’’यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए. मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं. उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत. इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे.''

टैग्स