ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिपाही को छुट्टी नहीं दे रहा था एसएसआई, दाग दी गोलियां, खुद को भी किया शूट

DESK : सिपाही को घर जाने की छुट्टी चाहिए थी, लेकिन अधिकारी देने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद गुस्साए सिपाही ने अपने अधिकारी को ही गोली मार दी और फिर खुद को सूट कर लिया. दोनों की हालत गंभीर है.

सिपाही को छुट्टी नहीं दे रहा था एसएसआई, दाग दी गोलियां, खुद को भी किया शूट
Anamika
2 मिनट

DESK : सिपाही को घर जाने की छुट्टी चाहिए थी, लेकिन अधिकारी देने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद गुस्साए सिपाही ने अपने अधिकारी को ही गोली मार दी और फिर खुद को सूट कर लिया.  दोनों की हालत गंभीर है.

 मामला यूपी के बदायूं का है. गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बदायूं जिले के कोतवाली थाने में छुट्टी को लेकर सिपाही और एसएसआई के बीच विवाद इतना बढ़ गया सिपाही  ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से एसएसआई को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार लिया. दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है. एसएसआई की हालत नाजुक है.

बताया जाता है कि कोतवाली थाने में तैनात सिपाही ललित कुमार ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था. जिसके बाद उसे 3 दिन की छुट्टी मिली, लेकिन वह ज्यादा छुट्टी चाहता था. इसी बात को लेकर कोतवाली थाना में तैनात एसएसआई राम अवतार से उसका विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से एसएसआई को दो गोलियां मार दी और एक गोली खुद को भी मार लिया. इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.