ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

UP के क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागे 42 बिहारी मजदूर, बोले.. खाना मांगने पर होती है पिटाई

DESK: एक साथ 42 बिहारी मजदूर यूपी के क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग निकले. आरोप लगाया कि जब भी वह खाना मांगते हैं तो उनकी पिटाई कर दी जाती है. यह मामला औरैया जिले के एक क्वॉरेंटाइन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  एक साथ 42 बिहारी मजदूर यूपी के क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग निकले. आरोप लगाया कि जब भी वह खाना मांगते हैं तो उनकी पिटाई कर दी जाती है. यह मामला औरैया जिले के एक क्वॉरेंटाइन सेंटर का है.

वापस लाई पुलिस

मजदूरों के भागने के बाद हड़कंप मच गया. सभी मजदूरों को फिर से खोजकर पुलिस क्वॉरेंटाइन सेंटर लेकर आई है. अधिकारियों ने मजदूरों को भरोसा दिया है कि कोई दिक्कत नहीं होगी. आपलोग शांति से रहे. 

ट्रक से आने के दौरान पकड़ा गया था सभी को

बताया जा रहा है कि सोमवार को सभी मजदूर दिल्ली से एक ट्रक पर सवार होकर बिहार आ रहे थे. इस दौरान ही अजीमल पुलिस ने ट्रक को रोका और मजदूरों को उतारा. इसके बाद सभी को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया और बोला गया कि बस की व्यवस्था होते ही भेज दिया जाएगा. लेकिन उनको घर नहीं भेजा गया. यहां तक की खाने की भी दिक्कत होने लगी. बता दें कि लॉकडाउन में लाखों बिहारी कई राज्यों में फंसे है. हजारों पैदल ही घर पहुंच चुके हैं. इसके अलावे हजारों सड़क ट्रक और बस से आ रहे है. कई गाड़ियों में मजदूर छुपकर आ रहे हैं. यूपी पुलिस अपने हाइवे पर विशेष सतर्कता बरत रही है. यही नहीं बॉर्डर पर मजदूरों को भी रोक दे रही है. इससे पहले भी मजदूरों को रोकने का कई मामला सामने आ चुका है. 

टैग्स