ब्रेकिंग
बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद

Vigilance Raid : 'परिवहन' का यह अधिकारी तो बड़ा धनकुबेर निकला, 13 KG सोना समेत 35 करोड़ की संपत्ति मिली, दीवाल के अंदर तिजोरी में बेशकीमती जेवरात....

परिवहन विभाग का एक अधिकार धन कुबेर निकला। रेड में 13 किलो सोना समेत 35 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। विजिलेंस की छापेमारी में 13 किलो सोना, नकदी, हीरे के जेवर और दीवार के अंदर छिपी तिजोरी बरामद होने का दावा किया गया है।

Vigilance Raid : 'परिवहन' का यह अधिकारी तो बड़ा धनकुबेर निकला, 13 KG सोना समेत 35 करोड़ की संपत्ति मिली, दीवाल के अंदर तिजोरी में बेशकीमती जेवरात....
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Vigilance Raid : आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर हुई छापेमारी में 35 करोड़ की चल- अचल संपत्ति मिली है. छापेमारी में 13 किलो सोना समेत 20 करोड़ की चल संपत्ति के बारे में जांच टीम को साक्ष्य मिले हैं।


 बता दें कि विजिलेंस ने पिछले वर्ष आगरा से सेवानिवृत ललित कुमार के घर पर मंगलवार को छापेमारी शुरू की जो बुधवार दोपहर तक चली। इस दौरान कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। उनके लखनऊ,नोएडा, रायबरेली और बाराबंकी में 13 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। आरोपी के आवास से नकदी सोने व चांदी के बिस्किट, सोना चांदी व हीरे की कीमती जेवर वह अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं। आगरा के तत्कालीन एआरटीओ ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में 2024 में मुकदमा दर्ज किया गया था। विजिलेंस टीम को पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के घर से दो बड़ी तिजोरी भी मिली है, इनमें एक तिजोरी को दीवाल के अंदर छुपा कर रखा गया था।


उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लग्जरी वाहन, भारी मात्रा में निवेश संबंधी दस्तावेज तथा कई चल-अचल संपत्तियों के रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।