ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

UP ELECTION : कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार से कन्हैया जायेंगे योगी को ललकारने

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. वैसे अभी तो कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक सभी रैली और

UP ELECTION : कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार से कन्हैया जायेंगे योगी को ललकारने
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. वैसे अभी तो कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक सभी रैली और रोड शो पर रोक लगाई है. लेकिन इसके बाद पार्टियां जनता को लुभाने के लिए मैदान में उतरेंगी. 


कांग्रेस पार्टी की प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट को जगह मिली है. 


इनके अलावा पार्टी ने हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार की जोड़ी को भी इस स्टार कैंपेनर लिस्ट में रखा है. बता दें कि कन्हैया कुमार ने पिछले साल ही कांग्रेस ज्वाइन किया था. बिहार कांग्रेस से पार्टी ने एकमात्र नेता कन्हैया पर ही भरोसा किया है. कन्हैया कुमार यूपी में योगी आदित्यनाथ को ललकारेंगे. 


कांग्रेस ने यूपी में प्रचार के लिए अपने तमाम बड़े नेताओं को मैदान में उतारने का प्लान बनाया है. जिनमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे नाम शामिल हैं. साथ ही पार्टी से नाराज चल रहे गुलाम नबी आजाद का नाम भी लिस्ट में शामिल है. 


UP ELECTION : कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार से कन्हैया जायेंगे योगी को ललकारने


इन लोगों के अलावा इस लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, प्रतीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनते, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रणिति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम का नाम शामिल है.