ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

UP Election : आज थम जाएगा दूसरे चरण के मतदान का प्रचार, 14 फरवरी को वोटिंग

DESK : उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है. दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होगा और इसके लिए शनिवार शाम

UP Election : आज थम जाएगा दूसरे चरण के मतदान का प्रचार, 14 फरवरी को वोटिंग
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है. दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होगा और इसके लिए शनिवार शाम प्रचार थम जाएगा. दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होने हैं. सत्तारूढ़ भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं ने दूसरे चरण में अपने उम्मीदवारों का माहौल बनाने के लिए पूरा दम लगा दिया है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने दूसरे  चरण के चुनाव वाले जिलों में शुक्रवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे. इसके लिए शुक्रवार को सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर व बदायूं में राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं  व स्टार प्रचारकों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं कीं. 


पीएम मोदी ने कासगंज के पटियाली में जनसभा की तो अमित शाह बरेली में थे. सीएम योगी ने कासगंज के अलावा  शाजहांपुर व बदायूं में जनसभाएं कीं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेता भी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर मतदाताओं से संपर्क में जुटे रहे. दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने रामपुर में चुनावी सभा की. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वर्चुअल रैली कर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे.