ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

घोटाले के आरोप में 2 IPS अधिकारी सस्पेंड, दोनों हैं DIG रैंक के ऑफिसर

DESK: घोटाले के आरोप में यूपी सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. दोनों पर करोड़ों रुपए घोटाले का आरोप लगा था. जिसके बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने सस्पे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: घोटाले के आरोप में यूपी सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. दोनों पर करोड़ों रुपए घोटाले का आरोप लगा था. जिसके बाद आज सीएम  योगी आदित्यनाथ ने सस्पेंड कर दिया है. 

दोनों डीआईजी रैंक के अधिकारी

दोनों सस्पेंड अधिकारी काफी सीनियर हैं. फिलहाल में दोनों डीआईजी के पद पर थे. इसमें DIG रूल्स और मैनुअल दिनेश दुबे और DIG PAC अरविंद सेन पर कार्रवाई की हुई है.  इससे पहले इसी केस में आरोपियों के मददगार हेड कांस्टेबल दिलबहार सिंह को भी निलंबित किया गया था. दोनों का नाम पशुधन घोटाला में आया था. 

कई पत्रकार भी हो चुके हैं गिरफ्तार

पशुधन घोटाले में पशुधन राज्यमंत्री जयप्रताप निषाद के निजी प्रधान सचिव रजनीश दीक्षित, निजी सचिव धीरज कुमार देव, इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार आशीष राय, अनिल राय, कथित पत्रकार एके राजीव, रूपक राय और उमाशंकर को 14 जून को गिरफ्तार किया गया था. सभी के खिलाफ इंदौर के कारोबारी मंजीत भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई थी. एसटीएफ के मुताबिक पीड़ित मंजीत ने सीबीसीआईडी के तत्कालीन एसपी अरविंद सेन (अब डीआईजी) पर इन लोगों से मिलीभगत कर धमकाने का आरोप लगाया था. इन सभी आरोपियों का आईपीएस दिनेश दुबे का भी संबंध है. सभी सचिवालय में पशुपालन विभाग का फर्जी दफ्तर बनाकर फर्जीवाड़ा किया था.


टैग्स