ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी चुनाव से पहले गोरखपुर को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने एम्स, फर्टिलाइजर कारखाने और ICMR के जांच केंद्र का उद्घाटन किया

GORAKHPUR : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात दे रहे हैं. पीएम मोदी ने मंगलवार को गोरखपुर एम्स, फर्टिलाइजर कारखाने और आईसीएमआर के जांच कें

यूपी चुनाव से पहले गोरखपुर को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने एम्स, फर्टिलाइजर कारखाने और ICMR के जांच केंद्र का उद्घाटन किया
First Bihar
2 मिनट

GORAKHPUR : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात दे रहे हैं. पीएम मोदी ने मंगलवार को गोरखपुर एम्स, फर्टिलाइजर कारखाने और आईसीएमआर के जांच केंद्र का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने बटन दबाकर गोरखपुर खाद कारखाने, एम्‍स और मेडिकल रीजनल रिसर्च सेंटर का उद्घाटन कर दिया है. इसके साथ ही गोरखपुर खाद कारखाने में यूरिया का उत्‍पादन शुरू हो गया. लोगों ने नीम कोटेड यूरिया बनते स्‍क्रीन पर इसे देखा.


पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की. उन्‍होंने कहा-धर्म, आध्‍यात्‍म और क्रांति का नगरी गोरखपुर के देव तुल्‍य लोगन के प्रणाम करत बानी. ये पावन धरती के कोटि-कोटि नमन. आप सब लोग जोवने खाद कारखाना और एम्‍स का बहुत दिन से इंतजार करत रहलीं आज ऊ घड़ी आ गईल बा। आप सबके बहुत बहुत बधाई।


पीएम ने कहा कि हमने यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका, यूरिया की 100% नीम कोटिंग की. हमने करोड़ों किसानों को सोइल हेल्थ कार्ड दिए ताकि उन्हें पता चल सके उनके खेत को किस तरह की खाद की जरूरत है. हमने यूरिया के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया. बंद पड़े fertilizer plants को फिर से खोलने पर ताकत लगाई.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में खाद कारखाने का शिलान्यास किया था और तय समय सीमा के अंदर यह कारखाना बनकर तैयार है. हिंदुस्तान फर्टिलाइजर के नाम से करीब 600 एकड़ क्षेत्रफल में बने इस कारखाने को पीएम मोदी  ने आज राष्ट्र को समर्पित किया. इसमें 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया का उत्पादन किया जाएगा. इससे क्षेत्र के किसानों को तो लाभ होगा, साथ ही साथ रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में भी इसकी बहुत बड़ी भूमिका होगी. 

टैग्स