ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

उन्माद का पुराना खिलाड़ी है शरजील इमाम, जामिया में भी छात्रों को भड़काया था

DELHI : असम और नॉर्थ ईस्ट को देश से अलग करने की बात करने वाला शरजील इमाम उन्माद का पुराना खिलाड़ी है। शरजील इमाम का एक नया वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें वह जामिया यूनिवर्सि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : असम और नॉर्थ ईस्ट को देश से अलग करने की बात करने वाला शरजील इमाम उन्माद का पुराना खिलाड़ी है। शरजील इमाम का एक नया वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें वह जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों को भड़का रहा है। शरजील बिहार के जहानाबाद जिले के काको का रहने वाला है और उसकी तलाश में पुलिस जहानाबाद में छापेमारी भी कर चुकी है। शरजील इमाम पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जा चुका है और अब नया वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। 


शरजील पर आरोप है कि उसने 13 दिसंबर को दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण दिया। चक्का जाम करने वाला भड़काऊ भाषण छात्रों के बीच उन्माद फैलाने के लिए दिया गया था। पुलिस ने इसे देश हित के खिलाफ माना है। जामिया के बाहर दिए गए अपने भाषण में शरजील यह कहता दिख रहा है कि वह दिल्ली ही नहीं देश के उस हर शहर में चक्का जाम करना चाहता है जहां मुसलमान रहते हैं।


शरजील इमाम जेएनयू का स्टूडेंट है और उसके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में आईपीसी की धारा 124A, 153A और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यूपी पुलिस की दो टीमें दिल्ली में मौजूद हैं जबकि एक टीम बिहार में भी उसकी तलाश में जुटी हुई है। शरजील के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी एक FIR दर्ज की है। इस मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश है।

टैग्स