ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ी खबर : यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, खारकीव पर रूस के मिसाइल हमले में गई जान

DESK : यूक्रेन के शहर खारकीव में रूसी सेना ने सेंट्रल स्क्वायर में मौजूद क्षेत्रीय राज्य प्रशासन भवन को उड़ा दिया है. अब ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में छह लोग जख्मी हुए हैं,

बड़ी खबर : यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, खारकीव पर रूस के मिसाइल हमले में गई जान
First Bihar
2 मिनट

DESK : यूक्रेन के शहर खारकीव में रूसी सेना ने सेंट्रल स्क्वायर में मौजूद क्षेत्रीय राज्य प्रशासन भवन को उड़ा दिया है. अब ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में छह लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें 1 बच्चा भी शामिल है. यह बच्चा भारतीय छात्र है. छात्र का नाम नवीन एसजी है.  बेंगलुरू के रहने वाले इस 20 वर्षीय छात्र के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार छात्र ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहा था. तभी रुसी मिसाइल से हमला हुआ और इसी में छात्र की मौत हो गई है.


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि बड़े दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.


एक अन्य ट्वीट में बागची ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की मांग कर  रहे हैं. खारकीव और संघर्ष वाले अन्य इलाकों में मौजूद अपने छात्रों और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है.


बड़ी खबर : यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, खारकीव पर रूस के मिसाइल हमले में गई जान


इससे पहले यूक्रेन में भारतीय दूतावास की तरफ से ऐडवाइजरी जारी की गई थी कि तुरंत कीव शहर को छोड़ दें. रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. अब भी रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है, रूसी जवान अब कीव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं. दोनों लगातार एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं.