ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

3 बेटा आइसोलेट हुए तो घर हो गया सील, महिला जब पति के साथ मायके गई तो अपने ही लोगों ने भगाया

DESK: तीन बेटों को कोरोना के कारण आइसोलेट किया गया है. जिसके कारण घर भी सील हो गया. इस बीच महिला पति के साथ मायके पहुंच गई. लेकिन मायके वालों ने घर में रखने से इंकार कर दिया औ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: तीन बेटों को कोरोना के कारण आइसोलेट किया गया है. जिसके कारण घर भी सील हो गया. इस बीच महिला पति के साथ मायके पहुंच गई. लेकिन मायके वालों ने घर में रखने से इंकार कर दिया और कहा कि फिलहाल तो यहां से चले जाइये. आपके कारण परिवार को खतरे में नहीं डाल सकते हैं. यह मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन की है. 

इंदौर की रहने वाली है महिला

बताया जा रहा है कि इंदौर के कागजी मोहल्ला में रहने वाल पति-पत्नी और तीन लड़के रहते थे. लेकिन तीनों लड़के कोरोना के संदिग्ध निकले. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को अपने साथ ले गई और आइसोलेट कर दिया. घर भी सील हो गया. मजबूर महिला पति को लेकर पैदल ही उज्जैन अपने मायके आ गई. लेकिन यहां भी मुसीबत कम नहीं हुई. यहां भी अपनों ने कोरोना के डर से मुंह मोड़ लिया. घंटों दोनों पेड़ के नीचे हताश और परेशान बैठे रहे. 


पुलिस ने भेजा हॉस्पिटल

इसके बारे में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल भेजा. महिला ने बताया कि तीन बेटे हैं, सभी को इंदौर पुलिस-प्रशासन की टीम ले गई. किस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, हमें कुछ नहीं मालूम. हम कागजीपुरा के जिस मकान में रहते हैं, वह भी सील कर दिया है. इस कारण बहुत डर गए. वे हमें घर के अंदर बंद करने वाले थे. मैं बहुत डर गई थी, इस कारण घबराकर वहां से रात तीन बजे पति इनायत हुसैन के साथ पैदल चल दी. बता दें की इंदौर में कोरोना कहर बरपा रहा है. यहां पर अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. 130 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव है.



टैग्स