ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

उग्र प्रदर्शन और हंगामे पर रेल मंत्री ने छात्रों से की अपील, बोले..रेलवे आपकी संपत्ति है इसे सुरक्षित रखें

DESK: छात्रों के उग्र प्रदर्शन और विरोध के बाद रेल मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्रालय के आदेश के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आरआरब

उग्र प्रदर्शन और हंगामे पर रेल मंत्री ने छात्रों से की अपील, बोले..रेलवे आपकी संपत्ति है इसे सुरक्षित रखें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: छात्रों के उग्र प्रदर्शन और विरोध के बाद रेल मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्रालय के आदेश के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आरआरबी-एनटीपीसी में धांधली के आरोपों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर है। मामले की जांच के लिए ही कमिटी बनाई गयी है। छात्रों के इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से अपील की है कि रेलवे आपकी खुद की संपत्ति है इसे क्यों जला रहे हैं। इसे सुरक्षित रखें और कानून को हाथ में ना लें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए छात्र हमारे भाई हैं हम उनके मामले को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं और फायदा उठा रहे हैं जो बिलकुल गलत बात है। 


ऐसे लोगों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को गुमराह करने की कोशिश ना करें। वही छात्रों से उन्होंने अपील की है कि वे अपने मुद्दे को शांतिपूर्वक रखें। परीक्षा से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। एक लाख चालीस हजार का वैकेंसी लाना कोई छोटी बात नहीं है। इसे लेकर हम संवेदनशील है इस मुद्दे का हल जल्द निकालेंगे। 4 मार्च के पहले जांच पूरी की जाएगी।     


बता दें कि रेल मंत्रालय ने छात्रों के विरोध के बाद  NTPC और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लेवल 1 की परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने पास या फेल हुए कैंडिडेट की सुनवाई के लिए एक कमेठी का गठन किया है। जिसके बाद कमेटी विरोधी छात्रों की आपत्तियां सुनेगी और इन पर विचार करने के बाद रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।  


उग्र प्रदर्शन और हंगामे पर रेल मंत्री ने छात्रों से की अपील, बोले..रेलवे आपकी संपत्ति है इसे सुरक्षित रखें



टैग्स