ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अगले महीने से 100 नई ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे,त्योहारों में घर जाना होगा आसान

DESK : कोरोना संकट के बीच सावधानी अपनाते हुए सब कुछ सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. इसी क्रम में भारतीय रेल धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है. यात्रियों की बढती संख्या को देखते हुए ट्रेनों की संख्या

 अगले महीने से 100 नई ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे,त्योहारों में घर जाना होगा आसान
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के बीच सावधानी अपनाते हुए सब कुछ सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. इसी क्रम में भारतीय रेल धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है. यात्रियों की बढती संख्या को देखते हुए ट्रेनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है.     

खबर है कि अक्टूबर और नवंबर यानि त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए व्यस्त रूटों परलगभग 100 और नई ट्रेन चलाई जा सकती है. इनमें अधिकांश गैर वातानुकूलित श्रेणी की होगी, जो त्योहारी सीजन में आम आदमी की यात्रा में मददगार होंगी. 

फिलहाल रेलवे स्पेशल श्रेणी की ट्रेनों के साथ 40 क्लोन ट्रेन चला रही है. इनमे अधिकांश क्लोन ट्रेन वातानुकूलित श्रेणी की है, जिसका किराया ज्यादा है. स्लीपर क्लास और सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की दिक्कटन को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. 

दशहरा, दिवाली और छठ इन बड़े त्यौहाररों में बहुत से लोग अपने घर आते हैं. उस समय यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है. इस परिस्थिति को ध्यान में रख कर रेलवे ने यह तैयारी की है.  यह सभी ट्रेनें भी विशेष श्रेणी वाली होंगी जो सभी आरक्षित कोच वाली होगी. कोरोना की वजह से जनरल कोच में भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए आरक्षण किया जाएगा.

रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, हर जोन से संभावित जरूरत के बारे में जानकारी ली जा रही है और जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है. हालांकि सरकार लोगों से यही अपील कर रही है कि बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें और कम से कम आवाजाही करें ताकि कोरोना संक्रमण फैलने को नियंत्रित किया जा सके.