ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ट्विटर ने दी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी, फैक्ट्स के साथ मत कीजिए खिलवाड़

DESK : ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है. ट्वीटर ने राष्ट्रपति ट्रंप को फैक्ट्स के साथ खिलवाड़ न करने को कहा है. ट्वीटर ने ट्रंप के दो ट्वीट को फ्लैग करते

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है. ट्वीटर ने राष्ट्रपति ट्रंप को फैक्ट्स के साथ खिलवाड़ न करने को कहा है. ट्वीटर ने ट्रंप के दो ट्वीट को फ्लैग करते हुए वॉर्निंग फ्रेज लगा दी. ये वॉर्निंग भ्रामक ट्वीट को लेकर लगाई जाती है इसके नीचे एक फैक्ट पेज जुड़ा है. 

ऐसा पहली बार हुआ है कि ट्वीटर ने सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति को इस तरह की चेतावनी दी है. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर के इस एक्शन को बोलने की आजादी के खिलाफ बताया है.

 ट्वीटर की चेतावनी के बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा कि 'ट्विटर अब साल 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा है. वे कह रहे हैं कि मेल-इन बैलट्स के बारे में मैंने जो बयान दिया है, उससे एक बड़े भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की उत्पत्ति होगी. यह गलत है, यह फेक न्यूज सीएनएन और एमेजॉन वॉशिंगटन पोस्ट की फैक्ट चेकिंग पर आधारित है.” उन्होंने आगे यह भी कहा, “ट्विटर पूरी तरह से हमारी स्वतंत्रता पर प्रहार कर रहा है. एक राष्ट्रपति के तौर पर मैं ऐसा करने की अनुमति नहीं दूंगा.'