ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ट्रक-कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत, माता का दर्शन कर लौट रहे थे घर

DESK: कार में सवार श्रद्धालुओं से भरी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गयी। इस भीषण हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दर्दनाक हादसे म

ट्रक-कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत, माता का दर्शन कर लौट रहे थे घर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कार में सवार श्रद्धालुओं से भरी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गयी। इस भीषण हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


तमिलनाडु से बड़ी खबर आ रही है जहां कार और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। आनन-फानन में महिला को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घटना तिरुवन्नामलाई की है जहां इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। 


इस घटना पर तमिलनाडु के सीएम एम.के.स्टालिन ने दुख जताया है। उन्होंने मृतक के आश्रित को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिये जाने की बात कही हैं वही अस्पताल में एडमिट घायल महिला को भी सहायता राशि के तौर पर एक लाख रुपये देने का आदेश दिया है। घटना तिरुवन्नामलाई-बेंगलुरू राजमार्ग की है। 


बताया जाता है कि कार सवार सभी श्रद्धालु तमिलनाडु के एक मंदिर में दर्शन के बाद बेंगलुरु लौट रहे थे तभी सामने से आ रही ट्रक से भीषण टक्कर हो गयी और कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराया जहां महिला का इलाज चल रहा है।