ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

ट्रेनों में अब नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने अगले आदेश तक बंद की सेवा

DELHI : जानलेवा कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रही है. भारत में खासा असर देखने को मिल रहा है. दो सौ से अधिक लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं. जबकि 5 लोगों ने इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जानलेवा कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रही है. भारत में  खासा असर देखने को मिल रहा है. दो सौ से अधिक लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं. जबकि 5 लोगों ने इस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है. दुनियाभर अब तक इस वायरस ने कई हजार बेगुनाहों की जान ले ली है. कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है. एहतियातन IRCTC ने अगले आदेश तक भारतीय ट्रेनों में खान-पान की सेवा को बंद रखने का आदेश दिया है. 



इधर 22 मार्च से आइआरसीटीसी मेल, एक्सप्रेस और टीएसबी ट्रेनों में कैटरिंग की सेवा को बंद कर देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित जनता कर्फ्यू को देखते हुए रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार तड़के थम जाएंगी. दिल्ली मेट्रो भी 22 मार्च को पूरे दिन बंद रहेंगी. आईआरसीटीसी ने कोविड-19 के मद्देनजर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान खान-पान सेवाएं अगली नोटिस तक बंद रखने का आदेश दिया है.



आईआरसीटीसी ने फुड प्लाजा, वेटिंग रूम, जन आहार केंद्रों और छोटे रसोईघरों को अगली नोटिस तक बंद करने का आदेश दिया गया है. भारतीय रेलवे कोरोना वायरस के चलते गैर-जरूरी यात्रा पर रोक लगाने के मकसद से अबतक 245 ट्रेनें रद्द कर चुका है. ऑनबोर्डिंग सर्विसेज पर खाने की सेवा भी यात्रियों को नहीं मिलेगी.

टैग्स