ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट क्रैश, बिहार के एक कैप्टन समेत 2 ट्रेनी पायलट की मौत

DESK : बड़ी खबर ओडिशा के ढेंकनाल से है, जहां सोमवार को एक ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें बिहार के एक कैप्टन समेत दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. यह हादसा बिरासल एयरस्ट्रिप पर हुआ है, </p

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर ओडिशा के ढेंकनाल से है, जहां सोमवार को एक ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें बिहार के एक कैप्टन समेत दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. यह हादसा बिरासल एयरस्ट्रिप पर हुआ है, 

दोनों मृतक ट्रेनी पायलट की पहचान कैप्टन संजीव कुमार झा और ट्रेनी पायलट अनीस फातिमा के रुप में की गई है.  कैप्टन संजीव कुमार झा बिहार के रहने वाले थे तो वहीं अनीस फातिमा तमिलनाडु  की हैं. हादसे के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं हादसे के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. 

मिली जानकारी के अनुसार सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान में बिरासल एयरस्ट्रिप पर टेक-ऑफ करने के तुरंत बाद एयरक्राफ्ट का ग्राउंड स्टेशन से कनेक्शन टूट गया और ये क्रैश हो गया. क्रैश होने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अभी तक की जानकारी के अनुसार
इस हादसे के पीछे एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी बताई जा रही है. वहीं इसकी जांच की जा रही है.