ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

ट्रेन में AC खराब होना रेलवे को पड़ा महंगा, कोर्ट ने दिया ये फैसला

DESK: इंडियन रेलवे को ट्रेन का AC खराब होना भारी पड़ गया. एक यात्री की शिकायत के बाद भी एसी ठीक न होने के मामले में रेलवे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा है. बता दें दिल्ली उपभोक्

ट्रेन में AC खराब होना रेलवे को पड़ा महंगा, कोर्ट ने दिया ये फैसला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: इंडियन रेलवे को ट्रेन का AC खराब होना भारी पड़ गया. एक यात्री की शिकायत के बाद भी एसी ठीक न होने के मामले में रेलवे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा है. बता दें दिल्ली उपभोक्ता आयोग ने एक यात्री के शिकायत पर यह फैसला सुनाया है. इसके साथ ही शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपये मुकदमे का खर्च भी देने की बात कही है.


आपको बता दें आयोग के सदस्य राजन शर्मा और बिमला कुमारी की पीठ ने इस अहम फैसले में रेलवे के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि यात्रा करने के क्रम में किसी भी परेशानी या असुविधा की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम को सुनवाई का अधिकार नहीं है.जहां रेलवे ने कहा था कि यात्री को रेलवे दावा न्यायाधिकरण में शिकायत करनी चाहिए.


फैसले में आयोग ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 3 और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसलों से साफ है कि उपभोक्ता फोरम के पास रेलवे के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई का अधिकार है. जहां अब आयोग ने नार्थ रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक की ओर से उपभोक्ता फोरम द्वारा रेलवे पर जुर्माना लगाने के खिलाफ दाखिल अपील रद्द कर दी है.