ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं तलाक, पूर्व सीएम की पत्नी ने दे दिया अजब बयान

DESK : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई में तलाक बढ़ने का कारण ट्रैफिक जाम है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अमृता कहती हैं क

ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं तलाक, पूर्व सीएम की पत्नी ने दे दिया अजब बयान
First Bihar
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई में तलाक बढ़ने का कारण ट्रैफिक जाम है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अमृता कहती हैं कि मुंबई में ट्रैफिक जाम और गढ्ढे बहुत बड़ी समस्या है. मुंबई में 3 फीसदी तलाक का कारण शहर का ट्रैफिक जाम है.


अमृता फडणवीस ने कहा, मैं यह आम नागरिक के रूप में कह रही हूं. एक बार जब मैं बाहर जाती हूं तो मुझे गड्ढों, यातायात सहित कई मुद्दे दिखाई देते हैं. ट्रैफिक के कारण लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं और मुंबई में 3 फीसदी तलाक इसकी वजह से हो रहे हैं.


अमृता ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि मुंबई में तीन फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं क्योंकि लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं? उन्होंने आगे कहा कि भूल जाओ कि मैं एक पूर्व सीएम की पत्नी हूं. मैं आपसे एक आम महिला के रूप में बात कर रही हूं. मैंने सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक और वे हमें कैसे परेशान करते हैं का भी अनुभव किया है. 


ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं तलाक, पूर्व सीएम की पत्नी ने दे दिया अजब बयान


अमृता फड़नवीस का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजरों ने उनके इस अजीबोगरीब बयान के लिए उनकी आलोचना की और जोक्स व मीम भी बनाने लगे. शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमृता फड़नवीस का नाम लिए बिना उनके बयान पर कटाक्ष किया और इसे दिन का सर्वश्रेष्ठ कुतर्क करार दिया.


ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं तलाक, पूर्व सीएम की पत्नी ने दे दिया अजब बयान