ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

टूरिस्ट बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 12 घायल

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाएं सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में 6 बच्चे समेत 12 लोग जख्मी बताये जा रहे है. घ

टूरिस्ट बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाएं सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में 6 बच्चे समेत 12 लोग जख्मी बताये जा रहे है. घटना जोधपुर जिले के फलौदी उपखण्ड के बाप थाना इलाके की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. 


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एक टूरिस्ट मिनी बस जैसलमेर जा रही थी तभी सुबह फलौदी के बाप थाना इलाके के NH-11पर गाड़ना गांव के समीप एक ट्रॉले से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए.  बस में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए. मौके पर भयानक हालात के बीच पुलिस और ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को फलौदी और बीकानेर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 


बताया जा रहा है कि बस में कुल 17 लोग सवार थे और सभी रामदेवरा घूम कर जैसलमेर जा रहे थे. मृतकों की पहचान की जा चुकी है. मृतकों में दिल्ली निवासी टूरिस्ट बस ड्राइवर फारूख, विकास रोहिल्ला, जयवेन्द्र चौधरी, पूजा पंचाल और रोहतक निवासी रिचा जैन शामिल हैं. वहीं घायलों में सर्वोत्तम पंचाल, अर्णव पांचाल(13), अभिनव पंचाल(8), रिचा रोहिल्ला, विहान रोहिल्ला, अंकुर चौधरी(6), आरव चौधरी(8), संदीप कुमार, कामना, शिवेन(10), विवान(7) व पुलकित जैन, रोहतक, हरियाणा सहित घायलों को बीकानेर रेफर किया गया. फिलहाल पुलिस टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है.