ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तोताराम के लिए थाने में घंटो चली पंचायत, दो साल बाद असली मालकिन को मिला तोता

DESK: यूं तो आपने पुलिस थाने में चोर, डकैत और अपराधियों को देखा होगा लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है वह काफी हैरान करने वाला है। मामला संगम नगरी प्रयागराज का है, जहां एक गायब तो

तोताराम के लिए थाने में घंटो चली पंचायत, दो साल बाद असली मालकिन को मिला तोता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: यूं तो आपने पुलिस थाने में चोर, डकैत और अपराधियों को देखा होगा लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है वह काफी हैरान करने वाला है। मामला संगम नगरी प्रयागराज का है, जहां एक गायब तोते के लिए थाने में 2 घंटे तक पंचायती हुई। दो घटों तक चली पंचायत के बाद पुलिस ने तोते को उसकी असली मालकिन के हवाले कर दिया। तोते को लेकर हुई पंचायती का यह अनोखा मामला लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल, शंकरगढ़ थाना थाना क्षेत्र के भडिवार गांव की एक युवती बूटी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी थी की उसका तोतो पिछले दो साल से गायब है और गांव की ही एक महिला ने तोते को जबरन अपने पास रखा है। लड़की की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों से बाचतीच की। दोनों पक्ष के लोग तोता को अपना बता रहे थे।


जब मामला नहीं सुलझा तो पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची और दोनों पक्ष की महिलाओं से तोते का जानकारी ली। शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका तोताराम दो साल पहले उड़ गया था, जिसे गांव की ही महिला ने छिपाकर अपने घर में रख लिया और मांगने पर नहीं लौटाया वही दूसरी महिला का कहना था कि पिछले पांच साल से उसने तोते को पाल रखा है। दोनों की बातों को सुनने के बाद पुलिस ने तोते को उसकी असली मालकिन को सौंप दिया। 

टैग्स