ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तीसरे दिन भी वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन में परेशानी, 6 घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

UP: लगातार तीसरे दिन भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बाधित हुआ है। दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए जाम हो गए हैं। करीब 6 घंटे तक वं

तीसरे दिन भी वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन में परेशानी, 6 घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UP: लगातार तीसरे दिन भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बाधित हुआ है। दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए जाम हो गए हैं। करीब 6 घंटे तक वंदे भारत एक्सप्रेस बुलंदशहर के  वैर स्टेशन पर खड़ी रही। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में टेक्निकल फॉल्ट आने के बाद इमरजेंसी ब्रेक फेल हो गए। आनन-फानन में ट्रेन को वैर स्टेशन पर रोका गया। करीब 6 घंटे बाद जब तकनीकी खराबी दूर नहीं हुई तो सपोर्टिंग इंजन से खींचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को खुर्जा जंक्शन तक पहुंचाया गया।


बता दें कि गुजरात में बीते गुरुवार को मुंबई से गांधीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। जिसके बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना सुबह करीब 11 बजे अहमदाबाद से आगे बटवा और मणिनगर के बीच हुई थी। हादसे के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा था। इस हादसे में 4 भैंसों की मौत हुई थी। 


इसके बाद शुक्रवार को भी भी वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरी बार जानवरों से टकरा गई। गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक रूकी रही, बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव से बचना मुश्किल है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है।


तीसरे दिन भी वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन में परेशानी, 6 घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन


तीसरे दिन भी वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन में परेशानी, 6 घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन