ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों में बहस के बाद चली गोली, मची अफरातफरी

DELHI : दिल्ली की कोर्ट में एक बार फिर फायरिंग का मामला निकल कर सामने आया है। यहां तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया ह

तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों में बहस के बाद चली गोली, मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : दिल्ली की कोर्ट में एक बार फिर फायरिंग का मामला निकल कर सामने आया है। यहां तीस हजारी कोर्ट  में वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के भी घायल होने की सुचना नहीं मिली है। अब इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। 


इस वीडयो में साफ़ नजर आ रहा है कि  तीस हजारी कोर्ट  के वकीलों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ता ही चला गया और फिर एक वकील से पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया है। गनीमत, यह है कि इस हवाई फायरिंग में किसी को गोली लगी नहीं है। 


मालूम हो कि, इससे पहले भी अप्रैल महीने में साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था। वकीलों ने बताया था कि महिला किसी केस के सिलसिले में कोर्ट परिसर में पहुंची थी और मेन गेट के प्रवेश द्वार के नजदीक ही महिला को गोली मारी गई। 


जबकि इससे पहले 22 अप्रैल 2022 को रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई थी। यहां वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद फायरिंग हुई। इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगी थी और कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया था।