ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तिरुपति बालाजी मंदिर के 14 पुजारी समेत 140 लोगों को हुआ कोरोना

DESK : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में संक्रमण से बचाव के तमाम इंतजाम किए जाने के बाद भी कोरोना तेजी से फैल रहा है. तिरुपति बालाजी मंदिर के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में संक्रमण से बचाव के तमाम इंतजाम किए जाने के बाद भी कोरोना तेजी से फैल रहा है. तिरुपति बालाजी मंदिर के 14 पुजारी समेत 140 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

तेजी से केस बढ़ने के बाद मंदिर में कुछ दिन के लिए दर्शन बंद करने के लिए कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दल दबाव बना रहे हैं. लेकिन ट्रस्ट ने अभी ऐसा करने से इंकार कर दिया है. 

बता दें कि अनलॉक फेज-1 की शुरूआत होते ही 11 जून से तिरुपति मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. वहीं 13 जून को मंदिर में पहला कोरोना का केस आया था. जिसकी संख्या अब बढ़कर 140 हो गई है. इसे लेकर कर्मचारी संगठनों ने ट्रस्ट से मंदिर को फिलहाल बंद करने की मांग की है. वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी का कहना है कि मंदिर में स्थिति अभी नियंत्रण में है, इसलिए मंदिर फिर से बंद करने का कोई मतलब नहीं है.  जो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है.