ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

टिकटॉक स्टार DU की स्टूडेंट ने किया सुसाइड, ऐप बैन होने के बाद से थी बहुत परेशान

DESK : टिकटॉक स्टार DU की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह टिकटॉक ऐप बैन होने के बाद से बहुत परेशान चल रही थी और ज्यादा किसी से बा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : टिकटॉक स्टार DU की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह टिकटॉक ऐप बैन होने के बाद से बहुत परेशान चल रही थी और ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही थी. 

मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेर के पल्लवपुरम थाना इलाके के ग्रीन पार्क कॉलोनी की है. हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय चौहान का पूरा परिवार ग्रीन पार्क कॉलोनी में छह महीने से रह रहा था, सब इंस्पेक्टर की बेटी टिकटॉक स्टार थी और डीयू से पढ़ाई कर रही थी. लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर आई हुई थी. परिजनों का कहना है कि टिकटॉक बैन होने के बाद से ही वह परेशान थी. गुरुवार की शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर छात्रा को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  वहीं पुलिस का कहना है कि पता चला है कि वह टिकटॉक पर काफी सक्रिय रहती है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि टिकटॉक बैन के चलते उसने खुदकुशी की है.  ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती ने परिवारिक कलह के चलते जान दी है. परिजनों का कहना है कि दो महीने से ज्यादा से वह डिप्रेशन में थी. हालांकि मामले की जांच की जा रही है.