ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

तिहाड़ जेल ने 400 कैदियों को छोड़ा, कोरोना को लेकर लिया बड़ा फैसला

DELHI: तिहाड़ जेल ने कोरोना वायरस के खतरे को लेकर बड़ा कदम उठाया है. जेल से 356 कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है. जेल प्रशासन के अनुसार यह अंतरिम जमानत 45 दिनों के लिए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: तिहाड़ जेल ने कोरोना वायरस के खतरे को लेकर बड़ा कदम उठाया है. जेल से 356 कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है. जेल प्रशासन के अनुसार यह अंतरिम जमानत 45 दिनों के लिए होगी. कुल 419 कैदियों को छोड़ा गया है.

63 कैदियों को आपातकालीन जमानत

तिहाड़ जेल के 63 कैदियों को आपातकालीन जमानत दी गई है. ये जमानत 8 सप्ताह के लिए दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह फैसला कोरोना के खतरे को देखते हुए जेल में कैदियों की भीड़ कम करने के लिए लिया गया है. 

कई और जेलों से छोड़ा गया कैदियों

कोरोना संकट को देखते हुए देश के बाकी जेलों से भी कैदियों को शर्तों के साथ छोड़ा गया है. इसका मकसद तिहाड़ की तरह भीड़ कम करना है. बता दें कि कई ऐसे भी देश में जेल है जहां पर क्षमता से अधिक कैदी रहते हैं. फिलहाल जो भी नए कैदियों को जेल भेजा जा रहा है पहले उनकी मेडिकल जांच कोरोना को लेकर किया जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट सही आने के बाद ही जेल में भेजा जा रहा है. डर यह है कि अगर कोई कोरोना से संक्रमित कैदी पहुंचा तो कई कैदियों में यह बीमारी फैल जाएगी.

टैग्स