ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सावधान : थूकने से भी फैलेगा कोरोना, मोदी सरकार ने सबको किया आगाह

DELHI : कोरोना जैसे जानलेवा वायरस ने विश्व भर में अपना आतंक मचा रखा है. आज एक मिलियन से ज्यादा की आबादी इस गंभीर वायरस की चपेट में है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना जैसे जानलेवा वायरस ने विश्व भर में अपना आतंक मचा रखा है. आज एक मिलियन से ज्यादा की आबादी इस गंभीर वायरस की चपेट में है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस वक्त एक बड़ी सूचना दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के अंदर तेजी से कोरोना फैला है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 472 नए मामले सामने आ चुके हैं. जिसके कारण अब मरीजों की संख्या भारत में 3374 हो गई है. 


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने लोगों को आगाह करते हुए इस बात की भी जानकारी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से भी कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी फैल सकती है. सरकार ने सभी लोगों को इससे सावधान रहने को कहा है. सरकार की ओर से लोगों की मदद के लिए सरकार की मदद की अपील की गई है. 



देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आज बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 79 तक पहुंच गई. इसमें से करीब 30 फीसदी केस तब्लीगी जमात की वजह से बताए जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.



टैग्स