ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

थाने में ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही से हुआ प्यार, शादी की बात से मुकर गया कॉन्स्टेबल, फिर क्या हुआ जानिए?

DESK: एक थाने में तैनात सिपाही योगेंद्र और महिला कॉन्स्टेबल ममता के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ड्यूटी के बाद भी दोनों का मिलना जुलना होता था। दोनों एक दूसरे से बेह

थाने में ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही से हुआ प्यार, शादी की बात से मुकर गया कॉन्स्टेबल, फिर क्या हुआ जानिए?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक थाने में तैनात सिपाही योगेंद्र और महिला कॉन्स्टेबल ममता के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ड्यूटी के बाद भी दोनों का मिलना जुलना होता था। दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करने लगे कि बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन कुछ दिन बाद योगेंद्र की नीयत बदल गई। वह ममता से दूरी बनाने लगा। वह दूसरी लड़की से शादी करना चाह रहा था। 


अचानक दूरी बनाने से ममता योगेंद्र को समझाने की कोशिश की। उससे इस दूरी का कारण पूछा लेकिन वो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। योगेंद्र के परिवारवालों से मिलकर ममता ने अपने रिश्तों की जानकारी दी। लेकिन योगेंद्र ममता से शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। सिपाही योगेंद्र व महिला सिपाही के बीच चढ़ा इश्क का परवान अचानक उतर गया और प्रेमी के धोखा देने से नाराज प्रेमिका ने थाने में रेप का केस दर्ज करा दिया। 


रेप केस दर्ज होने के बाद सिपाही योगेंद्र जेल जाने के डर से बचने के लिए ममता के साथ मंदिर में शादी करने को राजी हो गया। यदि ऐसा नहीं करता तो उसकी नौकरी भी जा सकती थी। योगेन्द्र के पुलिस साथियों ने उसे काफी समझाया बुझाया कि शादी कर लो नहीं तो बड़ी परेशानी में पड़ जाओगे। लड़की कोई साधारण लड़की नहीं है वो भी महिला पुलिसकर्मी है। 


फिर योगेंद्र ने अपने दोस्तों की बात मानी जिसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करवाई गयी। महिला एवं पुलिस दोनों कॉन्स्टेबल ने सात फेरे लिये और शादी के बंधन में बंध गये। मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित सदर कोतवाली थाने की है। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है।