ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

J&K: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पूर्व सैनिक की मौत; पत्नी और बेटी को लगी गोली

J&K: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की घटना में गोली लगने से एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई है जबकि उनकी पत्नी और बेटी गोली लगने से घायल हो गए हैं।

Terrorist attack
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

J&K: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां आतंकवादियों ने सोमवार की दोपहर बेहिबाग इलाके में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना में एक पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटी गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक पूर्व सैनिक की पहचान मंजूर अहमद वागे के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने उनके घर के पास जाकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। पूर्व सैनिक के पेट में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटी के पैर में गोली लगी है। 


पूर्व सैनिक की पत्नी का नाम अमीना है जबकि 13 साल की बेटी का नाम सानिया बताया जा रहा है। दोनों का इलाज जारी है। फिलहाल मां-बेटी की हालत स्थिर बनी हुई है। इस हमले के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दिनदहाड़े इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।