ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

Fireworks Accident in Kerala: टेंपल फेस्टिवल में बड़ा हादसा, आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी; 8 की हालत गंभीर

देश के अंदर दिवाली को लेकर काफी धूम-धाम है। लोग अपने घर कि सफाई कर उसे सजाने में लगे हुए हैं। इस बीच लोग यह भी तय करने में लगे हुए हैं कि इस दफे दिवाली के मौके पर किस तरह के पटाखे जलाए। इस बीच अब ख

Fireworks Accident in Kerala: टेंपल फेस्टिवल में बड़ा हादसा, आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी; 8 की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

देश के अंदर दिवाली को लेकर काफी धूम-धाम है। लोग अपने घर कि सफाई कर उसे सजाने में लगे हुए हैं। इस बीच लोग यह भी तय करने में लगे हुए हैं कि इस दफे दिवाली के मौके पर किस तरह के पटाखे जलाए। इस बीच अब खबर यह है कि टेंपल फेस्टिवल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी है और 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


दरअसल, केरल के कासरगोड स्थित एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्टोरेज में बड़ा विस्फोट हो गया। इस कारण भीषण आग लगने से 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, 8 की हालत गंभीर है। पुलिस को संदेह है कि वीरकावु मंदिर के पास एक स्टोर में पटाखे रखे थे। उसमें अचानक से आग लग गई, जिस कारण यह हादसा हुआ है।घटना के बाद मौके पर तमाम बड़े अधिकारी मौजूद हैं। 


बताया जा रहा है कि तुरंत बाद घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में ले जाया गया। इसके साथ ही कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस को संदेह है कि वीरकावु मंदिर के पास एक स्टोर में पटाखे रखे थे। उसमें अचानक से आग लग गई, जिस कारण यह हादसा हुआ। 


इधर पुलिस ने बताया कि अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था। कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी मंगाई गई थी। इसे एक स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था।  इस बीच, रात 12.30 बजे अचानक से स्टोरेज में बड़ा धमाका हुआ। वहां एक के बाद एक सभी पटाखे जलने लगे। आलम यह हुआ कि स्टोरेज में भीषण आग लग गई।