ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री का दावा हुआ फुस्स ! आरोपी DEO-DPO पाक-साफ होकर निकल रहे, एक और डीईओ को विभाग ने दिया क्लिनचिट, फिर करोड़ों का बेंच-डेस्क घोटाला किसने किया ? बड़ा खेल : परिवहन विभाग में टैक्स घोटाला...अदना सा ऑपरेटर पर केस, हिसाब-किताब लेने वाले 'डीटीओ-नाजिर' साफ बच गए, शिकायत के बाद DM को जांच का जिम्मा Bihar News: हड़ताल पर गए तीन अंचल अधिकारी सस्पेंड...दो महिला अधिकारी भी शामिल, डिप्टी CM विजय सिन्हा का बड़ा प्रहारबिहार MLC उपचुनाव: भोजपुर-बक्सर सीट के लिए RJD उम्मीदवार का एलान, इस नेता को मैदान में उताराबिहार में तो हद हो गई: सरकारी अस्पताल में जनरेटर ऑपरेटर ने मरीज को लगाए टांके, वीडियो हुआ वायरल, जान से खिलवाड़ कब तक?शिक्षा मंत्री का दावा हुआ फुस्स ! आरोपी DEO-DPO पाक-साफ होकर निकल रहे, एक और डीईओ को विभाग ने दिया क्लिनचिट, फिर करोड़ों का बेंच-डेस्क घोटाला किसने किया ? बड़ा खेल : परिवहन विभाग में टैक्स घोटाला...अदना सा ऑपरेटर पर केस, हिसाब-किताब लेने वाले 'डीटीओ-नाजिर' साफ बच गए, शिकायत के बाद DM को जांच का जिम्मा Bihar News: हड़ताल पर गए तीन अंचल अधिकारी सस्पेंड...दो महिला अधिकारी भी शामिल, डिप्टी CM विजय सिन्हा का बड़ा प्रहारबिहार MLC उपचुनाव: भोजपुर-बक्सर सीट के लिए RJD उम्मीदवार का एलान, इस नेता को मैदान में उताराबिहार में तो हद हो गई: सरकारी अस्पताल में जनरेटर ऑपरेटर ने मरीज को लगाए टांके, वीडियो हुआ वायरल, जान से खिलवाड़ कब तक?

सैलरी में बढ़ोतरी की बड़ी सौगात… डीए में इजाफे से चमकेगी किस्मत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

DA Hike News: महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है। इस राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से उनकी सैलरी...

सैलरी में बढ़ोतरी की बड़ी सौगात… डीए में इजाफे से चमकेगी किस्मत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
Ramakant kumar
3 मिनट

DA Hike News: महंगाई के इस दौर में सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अभी भी डीए (महंगाई भत्ता) बढ़ोतरी का इंतजार है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में तेलंगाना सरकार ने परिवहन निगम कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी कर उन्हें बड़ी राहत दी है।


दरअसल, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के बाद डीए 50.7 प्रतिशत से बढ़कर 52.8 प्रतिशत हो गया है। यह संशोधित दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को न सिर्फ आगे बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी, बल्कि पिछले महीनों का बकाया भी मिलेगा।


सरकार के इस फैसले के तहत कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों का एरियर (बकाया) भी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह भुगतान पूरक बिलों के जरिए किया जाएगा और इसे आने वाले समय में तीन किश्तों में जारी किया जाएगा। इस बढ़ोतरी से हर महीने परिवहन निगम पर करीब 2.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के हित को प्राथमिकता दी है।


खास बात यह है कि एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब परिवहन निगम कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की गई है। इससे पहले जुलाई 2025 में भी 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही इन बढ़ोतरी के बाद अब कुल डीए 52.8 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।


राज्य के परिवहन मंत्री पोंनम प्रभाकर ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते की लंबित किश्त का भुगतान कर दिया गया है और आगे भी कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अस्पताल सुविधाओं में सुधार, अनुकंपा नियुक्ति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बहाली और नई भर्तियों के जरिए कार्यभार कम करने जैसे कदमों का भी जिक्र किया।


वहीं, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक वाई. नागीरेड्डी ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि कर्मचारी लंबे समय से इस बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह फैसला बेहद अहम है।


इधर, केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नजर अब भी अपने डीए बढ़ोतरी के फैसले पर टिकी हुई है। आमतौर पर होली के आसपास इसका ऐलान हो जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही केंद्र सरकार भी इस पर फैसला ले सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें