ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Telangana Pharma Company Blast: तेलंगाना के फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 6 की मौत की आशंका, 20 लोग घायल

Telangana Pharma Company Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी में सिगाची फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका है और 15-20 घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस राहत कार्य में जुटी है।

Telangana Pharma Company Blast
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Telangana Pharma Company Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित एक फार्मा कंपनी में सोमवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। सिगाची फार्मा कंपनी, जो मेडक के पसामैलाराम फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, में सुबह करीब 9 बजे अचानक रिएक्टर फटने से यह हादसा हुआ।


धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और आग की लपटों के साथ काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा गया। हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही तेलंगाना फायर डिपार्टमेंट की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। 


पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके के समय कई कर्मचारी रिएक्टर के पास काम कर रहे थे। 


जैसे ही ब्लास्ट हुआ, आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई और कई लोग अंदर ही फंस गए। फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों के कर्मचारी कार्यरत थे। हालांकि, इनमें से अधिकांश समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज और धुएं के गुबार से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आग पूरी तरह बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता