ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

तेज रफ़्तार का कहर ! पोल से टकराई कार, 3 लोगों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

DESK : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नोएडा से सामने आ रहा है। जहां सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में तीन यात्रियों

तेज रफ़्तार का कहर ! पोल से टकराई कार, 3 लोगों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नोएडा से सामने आ रहा है। जहां सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई है। यह सड़क हादसा नोएडा के सेक्टर 126 के पास हुआ है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। लेकिन अस्पताल के डॉक्टर्स ने तीनों ही घायलों को मृत घोषित कर दिया है। 


नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर एडवरटाइजिंग पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं घटना में घायल कार सवार तीनों यही यात्रियों की को अस्पताल पहुंचा गया। इन तीनों ही यात्रियों को गंभीर चोट लगी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई थी। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर्स ने गंभीर रूप से घायल तीनों ही यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, सड़क हादसे में मरने वाले दो कार सवारों की पहचान हो चुकी है। ये दोनों ही ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन सोसाइटी में रहते थे। इस घटना के संबंध में नोएडा पुलिस के ओर से जानकारी दी गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में बताया, आज सुबह लगभग 7.30 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक्सप्रेस-वे पर एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने एक सड़क हादसा हो गया है। 


उधर, जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि यह गाड़ी टाटा टियागो है। जो रास्ते के किनारे लगे एक पोल से आकर टकरा गई है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीनों यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। हालांकि तीनों की मौत हो चुकी है।  बता दें कि नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। बीते कुछ दिनों में सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।