ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार

यूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधन

विंध्याचल मंदिर में दर्शन के बाद तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है। भाजपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा रही तो गठबंधन भी संभव है।

बिहार न्यूज
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।


खेसारी लाल की बीजेपी नेताओं से मुलाकात पर बोले

भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक फैसला है। उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपना निर्णय लेने का अधिकार है। 


बीजेपी के साथ गठबंधन पर दिया संकेत

भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने संकेतात्मक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “अगर मां विंध्यवासिनी की कृपा रही तो गठबंधन भी संभव है।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह गठबंधन कब और किन परिस्थितियों में हो सकता है।


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन

मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह इस पार्टी के समर्थन में हैं और इसे युवाओं की अभिव्यक्ति और बदलाव की ताकत से जोड़कर देखा जाना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा कि जब युवा आगे बढ़ता है तो बड़ी से बड़ी व्यवस्था बदल सकती है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं ने अपनी ताकत दिखा दी है और वे हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।

टैग्स