ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तीन मंजिला कांप्लेक्स ढहा, आठ की मौत और 22 घायल; राहत कार्य जारी

DESK : यूपी के लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा। पुलिस और दमकल की टीमों के

तीन मंजिला कांप्लेक्स ढहा, आठ की मौत और 22 घायल; राहत कार्य जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : यूपी के लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा। पुलिस और दमकल की टीमों के अलावा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है। कटर की मदद से मलबा हटाकर लोगों को निकाला जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्टनगर में तीन मंजिला हरमिलाप कांप्लेक्स भरभरा कर ढह गया। कांप्लेक्स में दवा, इंजन आयल कंपनियों समेत चार गोदाम थे, जिनमें 30 से अधिक लोग काम कर रहे थे। मलबे में दबने से कारोबारी जसमीत साहनी समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 22 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा।


वहीं, इस घटना को लेकरअब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन ट्रांसपोर्टनगर व्यापार मंडल एवं वेयर हाउस के प्रवक्ता राजनरायण सिंह का कहना है कि जलभराव से नींव कमजोर होने के कारण इमारत गिरी है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। जबकि, हादसे के समय इमारत के भीतर मौजूद गोंडा के दीपक कुमार ने बताया कि वह दवा कंपनी में काम करता है। अचानक देखा कि इमारत का पिलर एक तरफ धंस रहा है जिससे बिल्डिंग झुक रही है। दीपक चीखते हुए लोगों को बाहर आने के लिए कहने लगा। लोग निकलते इससे पहले ही इमारत भरभरा कर गिर गई।


उधर, इस मामले में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि जांच के बाद ही वजह सामने आ पाएगी कि इमारत कैसे गिरी। लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन सेल के प्रभारी अतुल कृष्ण सिंह ने कहा कि इमारत कुमकुम सिंघल की है। इसका मानचित्र 31 अगस्त 2010 को पास हुआ था।