ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

BPSC TRE 4 Protest : सड़क पर उतरे BPSC TRE 4 के छात्र, पुलिस ने चटकाई लाठियां तो आया शिक्षा मंत्री का जवाब; जानिए क्या कहा

BPSC TRE 4 Protest : ,बीपीएससी टीआरई-4 पर मचे बवाल के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि हम लोग पहले ही साफ कर चुके है कि टीआरई-4 के बाद ही TRE-5 की परीक्षा होगी।

BPSC TRE 4 Protest
BPSC TRE 4 Protest
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BPSC TRE 4 Protest : बिहार की राजधानी पटना में आज एक बार फिर छात्र सडकों पर उतर आए हैं। वह लोग लगातार बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से शिक्षकों की जो बहाली निकाली गई है। उसमें रिक्तियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही इन छात्रों पर पुलिस ने भी लाठियां चटकाई है। अब इन तमाम घटनाक्रम के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


शिक्षा मंत्री ने कहा है कि,बीपीएससी टीआरई-4 पर मचे बवाल के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि हम लोग पहले ही साफ कर चुके है कि टीआरई-4 के बाद ही TRE-5 की परीक्षा होगी। फिलहाल जितनी वैकेंसी है, उसी हिसाब से प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।


मंत्री ने बताया कि अब तक करीब ढाई लाख शिक्षकों की नियुक्ति BPSC के माध्यम से हो चुकी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 33 हजार नियुक्तियां प्रधान शिक्षकों की भी हुईं है। जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। इसके बावजूद हम लोग टीआरई-4 के माध्यम से 26 हजार से ज्यादा नियुक्तियां कर रहे हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की भी याचना भेज रखी है। इसके बाद टीआरई-5 होगी। फिलहाल जो भी मांगें है उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।


जानकारी हो कि, टीआरई-4 में कम वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुछ दिनों पहले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था बीपीएससी द्वारा टीआरई-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा) का आयोजन 16 से 19 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 20 से 24 जनवरी 2026 के बीच प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि जल्द ही वैकेंसियों की जानकारी साझा की जाएगी और जितनी वैकेंसी होगी उसके आधी बहाली होगी।