ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

टारगेट किलिंग के बीच 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला, सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया कदम

DESK: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के बीच सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। श्रीनगर के अलग-अलग इलाकों में तैनात 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का ट्रांसफर या समायोजन कर दि

टारगेट किलिंग के बीच 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला, सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के बीच सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। श्रीनगर के अलग-अलग इलाकों में तैनात 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का ट्रांसफर या समायोजन कर दिया गया है। सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से उनका तबादला जिला मुख्यालय में कर दिया है। 


हाल के दिनों में गैर मुस्लिम समुदाय, खासकर हिंदू समुदाय के लोगों को आंतकी टारगेट कर उनकी हत्या कर रहे हैं। इसको लेकर बीते शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल मीटिंग की थी। जिसमें जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, एनएसए अजीत डोभाल, डीजीपी और गृह सचिव के आलावा अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।


जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। आतंकी संगठन कश्मीरी पंडितों को लगातार घाटी से चले जाने की धमकी दे रहे हैं। बीते गुरुवार को सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने सड़क पर उतर कर सरकार से जम्मू शहर में तत्काल ट्रांसफर करने की मांग की थी।


बता दें कि घाटी के इलाकों में आतंकवादी एक के बाद एक हिंदू नागरिकों और प्रवासी कर्मचारियों को अपना शिकार बना रहे हैं। दो दिन पहले ही कुलगाम इलाके में आतंकियों ने बैंक में घुसकर राजस्थान के रहने वाले मैनेजर की हत्या कर दी थी। इससे पहले आतंकियों ने बडगाम इलाके में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और कुलगाम इलाके में एक हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा आतंकवादी बिहार के मजदूरों पर भी लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं।

टैग्स