ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 अधिकारी थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है जहां कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर पर 4 लोग सवार थे। रेस्क्यू कर तीन लोगों को बचाया गया है। हेलिकॉप

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 अधिकारी थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है जहां कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर पर 4 लोग सवार थे। रेस्क्यू कर तीन लोगों को बचाया गया है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल सवार थे। 


बताया जा रहा है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे तभी एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।


हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में आग लग गई और हेलीकॉप्टर जलकर राख हो गयी। इस हादसे में 3 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। हेलीकॉप्टर में सीडीएस विपिन रावत की पत्नी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हादसा हुआ है।


 तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण से इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर घटना की पुष्टि की है कि जनरल रावत इस हेलीकॉप्टर में सवार थे। 


इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बता दें कि ऊंटी के वेलिंगटन में कार्यक्रम में शामिल होकर सीडीएस जनरल रावत पत्नी के साथ दिल्ली लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे। साथ ही दो पायलट भी साथ में थे।





टैग्स