ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार, 5 शव बरामद

DESK: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर पर कुल 14 अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू कर काफी मशक्कत के बाद तीन अधिकारियों को बचाया जा सका है। वही इ

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार, 5 शव बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर पर कुल 14 अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू कर काफी मशक्कत के बाद तीन अधिकारियों को बचाया जा सका है। वही इस दुर्घटना में 5 की मौत हो गयी है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल हेलिकॉप्टर में सवार थे। जनरल बिपिन रावत को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया है। 


बताया जा रहा है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे तभी एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। बताया जा रहा है कि 3 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।


हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई और इस अगलगी में हेलीकॉप्टर जलकर राख हो गयी। इस हादसे में 3 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। जबकि चार की मौत हो गयी है। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। सीडीएस विपिन रावत की पत्नी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हादसा हुआ है।


 तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया। सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण से इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर घटना की पुष्टि की है कि जनरल रावत इस हेलीकॉप्टर में सवार थे। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 


क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बता दें कि ऊंटी के वेलिंगटन में कार्यक्रम में शामिल होकर सीडीएस जनरल रावत पत्नी के साथ दिल्ली लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे। साथ ही दो पायलट भी साथ में थे।

टैग्स