ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु के कांचीपुरम से आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गयी। इस हादसे में 8 लोगों की झुलकर मौत हो गयी जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 20 घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु के कांचीपुरम से आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गयी। इस हादसे में 8 लोगों की झुलकर मौत हो गयी जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि तमिननाडु के कांचीपुरम जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में लगी है। फायर बिग्रेड के जवानों ने पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे 27 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला। सभी को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि 20 लोग आग में झुलसकर बुरी तरह से घायल हो गये है। 


बताया जाता है कि मृतकों में पटाखा फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है। वही सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पटाखा फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। बताया जाता है कि मृतकों में पटाखा फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है। बता दें कि 12 फरवरी को भी तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी। जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और 36 लोग घायल हो गये थे। वही आज तमिलनाडु के कांचीपुरम में पटाखा फैक्ट्री में अगलगी की घटना सामने आई है। 

टैग्स