ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तकनीकी खराबी की वजह से चिनूक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू मेंबर्स सुरक्षित

DESK: पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां तकनीकी खराबी आने की वजह से संगरूर में चिनूक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। लोंगोवाल के ढाड्रियान गांव में एक खुले मै

तकनीकी खराबी की वजह से चिनूक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू मेंबर्स सुरक्षित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां तकनीकी खराबी आने की वजह से संगरूर में चिनूक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। लोंगोवाल के ढाड्रियान गांव में एक खुले मैदान में चिनूक को उतारा गया। आईएएफ के अनुसार, भारतीय वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर और चालक दल दोनों सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


बता दें कि भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर को देवदूत के नाम से भी जाना जाता है। देवदूत का इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जाता है। इसका उपयोग भारी सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में होता है। 9 टन के सामान और करीब 45 सैनिकों को लेकर यह उड़ान भर सकता है।


 इसकी खासियत यह है कि यह हेलीकॉप्टर घने कोहरे और धुंध में आसानी से उड़ान भर सकता है। तकनीकी खराबी के कारण चिनूक हेलीकॉप्टर को रविवार को पंजाब के संगरूर जिले में एक खुले मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान किसी के हताहत की सूचना नहीं है।


टैग्स