ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: टक्कर के बाद खाई में गिरी बस और कार, 7 लोगों की मौत; 35 से अधिक लोग घायल

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुई है, जहां स्लीपर बस और तेज रफ्तार कार की सीधी टक्कर

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: टक्कर के बाद खाई में गिरी बस और कार, 7 लोगों की मौत; 35 से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुई है, जहां स्लीपर बस और तेज रफ्तार कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक स्लीपर बस 60 यात्रियों को लेकर रायबरेली जा रही थी जबकि तेज रफ्तार कार लखनऊ से आगरा जा रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में आ गई। अचानक कार को सामने पाकर बस ड्राइवर के होश उड़ गए और ब्रेक लगाते लगाते कार ने बस में जोरदार टक्कर मार की। दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज होने के कारण टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां खाई में गिर गईं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 


कार और बस पर सवार लोगों को बारी बारी से निकाला गया हालांकि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो घए थे। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।