ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तबलीगी जमात की बढ़ी मुश्किलें, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

DESK : तबलीगी जमात की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है. निजामुद्दीन मरकज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. तबलीगी जमात पर दिल्ली पुलिस ने जो मामला दर्ज किया था उसमें अब गैर इरादतन हत्या की धारा 304 भी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : तबलीगी जमात की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है. निजामुद्दीन मरकज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. तबलीगी जमात पर दिल्ली पुलिस ने जो मामला दर्ज किया था उसमें अब गैर इरादतन हत्या की धारा 304 भी जोड़ दी गई है.  जिसके बाद इनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  जमात के कार्यक्रम में इतनी भीड़ इसीलिए हुई थी क्योंकि उनसे पहले पैसे लिए गए थे. हालांकि अभी दिल्ली पुलिल मामले की जांच कर रही है. 

वहीं बिहार में तबलीगी जमात के 17 विदेशी नागरिकों को जेल भेज दिया है. इन सभी को पटना के दीघा और फुलवारी से पकड़ा गया था. इसके बाद इनका कोरोना टेस्ट कराया गया और 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया था. इनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था. क्वरारंटाइन पूरा होने के बाद सभी को वीजा नियमों के उल्लंघन के केस में जेल भेजा गया है. लेकिन सरकार के पास मौजूदा डाटा के अनुसार पटना में 25 जमाती आए थे.  17 जमातियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है लेकिन अभी भी 8 विदेशी जमाती पटना में छिपे बैठे हैं. पुलिस लगातार इन जमातियों की तलाश कर रही है.